मंगलवार, 3 मई 2016

Shayari part 82

1. ऐ इश्क़ ! तेरा वकील बन के बुरा किया मैनें,
यहाँ हर शायर तेरे खिलाफ सबूत लिए बैठा हैं...

2. कभी बात बनती थी, कभी बिगड़ जाती थी...
तेरे संग जैसी भी थी, लेकिन गुजर जाती थी!!

3. ना जाने दिल क्यों खीचा चला जाता है उसकी तरफ।
क्या उसने भी मुझे पाने की दुआ मांगी है।।

4. मेरे लफ्जों को इतनी शिद्दत से ना पढा करो, "दोस्तो"
कुछ याद रह गया तो हमे भूल नही पाओगे !

5. कुछ लोग जमाने में ऐसे भी तो होते हैं..
महफिल में तो हंसते हैं तन्हाई में रोते हैं..

6. बदनाम करते है लोग हमें जिनके नाम से...!
खुदा कसम जी भर के देखा भी नहीं हमने उसे ।।

7. जब कोई दिल दुखाये तो बेहतर है चुप रहना चाहिये,
क्योंकि जिंन्हें हम जवाब नहीं देते.. उन्हें वक़्त जवाब देता हैं...!!!

8. एक बात बताओ ..
मेरे सबर का इम्तिहान ले रहे हो....?
या.. हकीकत में मेरी याद नहीं आती..

9. हर किसी को खुश करना शायद हमारे बस में ना हो,
लेकिन किसी को हमारी वजह से दुःख ना पहुँचे, यह तो हमारे बस में है।

10. तमीज, तहजीब, अदब जीवन में बोलती है,
लाख छुपाये इंसान, लेकिन शख्सियत निशाँ छोड़ती हैं..

Shayari part 93

1. दिल में है जो दर्द वो दर्द किसे बताएं!
हंसते हुए ये ज़ख्म किसे दिखाएँ!
कहती है ये दुनिया हमे खुश नसीब!
मगर इस नसीब की दास्ताँ किसे बताएं!

2. दिल के टूटने से नही होती है आवाज़!
आंसू के बहने का नही होता है अंदाज़!
गम का कभी भी हो सकता है आगाज़!
और दर्द के होने का तो बस होता है एहसास!

3. काश यह जालिम जुदाई न होती!
ऐ खुदा तूने यह चीज़ बनायीं न होती!
न हम उनसे मिलते न प्यार होता!
ज़िन्दगी जो अपनी थी वो परायी न होती!

4. कलम हाथ में आकर बोली कुछ लिख दे।
फिर मैंने सोचा क्या लिखूं आज कुछ खास।
रंजिश लिखूं तो कुछ फायदा नहीं है।
फिर दिल ने कहा चल मुहब्बत लिख दे।।

5. हर वक्त गुल बनकर मुस्कुराना जिन्दगी
है,
मुस्कुराकर गम भुलाना जिन्दगी है,
जीत कर मुस्कुराऐ तो क्या मुस्कुराऐ,
हार कर मुस्कुराना जिन्दगी है....

6. जो मुस्कुरा रहा है, उसे दर्द ने पाला होगा…
जो चल रहा है, उसके पाँव में छाला होगा…
बिना संघर्ष के इन्सान चमक नही सकता, यारों…
जो जलेगा उसी दिये में तो, उजाला होगा…

7. हिम्मत मत हार रख हौसला वो मंजर भी आएगी,
प्यासे के पास चल के खुद समंद्र भी आयेगा,
यूँ थक हार कर ना बैठ ऐ- मंजिल के मुसाफिर,
मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आयेगा..

8. दावा है मेरा सर्द हवाए भी भरी सर्दी मैं तुझको गर्माहट देगी....
"शर्त इतनी सी हे"
मेरे दोस्त किसी बेबस,लाचार,गरीब को अपनी चादर उड़ा के तो देख....!!!!!

9. कोई आँखों से बात कर लेता है;
कोई आँखों में बात कर लेता है;
बडा मुश्किल होता हैं जवाब देना यारों;
जब कोई इंग्लिश में बात कर लेता है।

10. कांटों पर चलने वाले अपनी मंजिल पर जल्दी पहुँचते हे,
क्योंकि कांटे कदमो की रफ्तार बढ़ा देते हे..

Shayari part 94

1. बरबाद कर देती है मोहब्बत हर मोहब्बत करने वाले को क्यूकि
इश्क़ हार नही मानता और दिल बात नही मानता..!!

2. ऐ खुदा मुसीबत मैं डाल दे मुझे....
किसी ने बुरे वक़्त मैं आने का वादा किया है.

3. हम तो वो हे जो तेरी बातेँ सुन कर तेरे हो गए थे….
वो और होंगे जिन्हे मोहब्बत चेहरो से होती हो….

4. पागल नहीँ थे हम जो तेरी हर बात मानते थे
बस तेरी खुशी से ज्यादा कुछ अच्छा ही नहीँ लगता था....

5. ख़्वाहिशों के क़ाफ़िले, बड़े अजीब होते हैं,
ये गुज़रते वहीं से हैं, जहाँ रास्ते नहीं होते ...

6. ग़ज़ब का हौसला दिया है, खुदा ने हम इन्सानों को,
वाक़िफ़ हम अगले पल से भी नहीं, और वादे ज़िंदगी भर के होते है ....

7. सुना है ग़ैर की महफ़िल में तुम न जाओगे
कहो तो आज सजा लूँ ग़रीब-ख़ाने को

8. रेत पर नाम कभी लिखते नहीं; रेत पर नाम कभी टिकते नहीं;
लोग कहते है कि हम पत्थर दिल हैं; लेकिन पत्थरों पर लिखे नाम कभी मिटते नहीं!

9. अल्फाज ही सब कुछ होते है....
दिल जीत भी लेते है.... और दिल चीर भी देते हैँ....

10. हो जा मेरी कि इतनी मोहब्बत दूँगा तुझे
लोग हसरत करेंगे तेरे जैसा नसीब पाने के लिए..!!